संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पौधरोपण कार्यों के आडिट व सत्यापन के लिए वन विभाग के अधिकारियों का आना-जाना होता है। ये स्थलीय सत्यापन भी करते हैं। ये टीम उसी जगह पर जाती है जहां पर पहले से वन कर्मी चयनित किये रहते हैं। इससे अधिकारियों को रोपित किए गए पौधों का सही आंकड़ा नहीं मिल पाता है। हैरत की बात यह है कि वर्ष 2021 में मात्र 2.46 हेक्टेयर वन क्षेत्र में वृद्धि हुई थी। इसके बाद वन क्षेत्र में वृद्धि नहीं हो सकी। जबकि वर्ष 2021 में 26 लाख 74 हजार 635 पौधे लगाए गए। वर्ष 2022 में 27 लाख 94 हजार 868 पौधे, वर्ष 2023 में 29 लाख 16 हजार 196 पौधे और वर्ष 2024 में 29 लाख 15 हजार 240 पौधे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.