कटिहार, जनवरी 31 -- मनसाही, एक संवाददाता कृषि विभाग,बिहार सरकार के पौधा संरक्षण संभाग के अंतर्गत मनसाही प्रखंड में फसल सुरक्षा को लेकर कीटनाशी छिड़काव अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा हैं। सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) रोमी कुमारी एवं पौधा निरीक्षक सुनील कुमार ने प्रखंड के विभिन्न बागानों का दौरा कर पपीता,केला एवं अमरूद के पौधों पर किए जा रहे छिड़काव कार्य का भौतिक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छिड़काव की गुणवत्ता की जांच करते हुए किसानों को फसल सुरक्षा,रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वैज्ञानिक तरीके से दवा के उपयोग एवं समयबद्ध छिड़काव अपनाने की सलाह दी गई।ताकि फसलों को कीट व रोग से बचाया जा सके और उत्पादन में वृद्धि हो। इस अवसर पर कृषि क्लीनिक के कर्मी,छिड़काव दल एवं स्थानीय किसान भी मौजूद रहे। किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.