सहरसा, जनवरी 21 -- कहरा, एक संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय, बरियाही में सोमवार को बैगलेस डे कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पढ़ाई से हटकर रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सदन प्रभारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं आसपास साफ - सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा विद्यालय के बगीचे में 300 से अधिक मौसमी फूलों के पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बैगलेस डे के अवसर पर मंजूषा आर्ट के माध्यम से बच्चों को दस दिवसीय पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को लोककला एवं चित्रकला की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य विनोद बिहारी सहित एएन सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, नंद किशोर प्रसाद गुप्ता, शकुंतला कुम...