प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- अर्चिशा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को हंडिया के प्राथमिक विद्यालय में पंचवटी पौधे रोपकर छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षित करने का संदेश दिया है। इसमें बरगद, नीम, पीपल, पाकड़, बेल के पौधे शामिल रहे। फाउंडेशन की संरक्षक मनसा सिंह ने बताया कि दशहरी, आम्रपाली, स्वर्णरेखा, अमरूद, नींबू समेत अन्य फलदार और औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया है। इस मौके पर सत्यनारायण जायसवाल, अभिषेक पटेल, दयाराम बिंद, शिवाकांत पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...