रामपुर, जुलाई 19 -- कृषि विज्ञान केंद्र में पौधा लगा रहे मजदूर को सांप ने डस लिया। आनन फानन में मजदूर वहां मौजूद लोग लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक वह अस्पताल में भर्ती था। घटना शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम धामोरा हाइवे स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गांव कमौरा निवासी रामोतार पौधा लगाने के लिए गए थे। जहां सुबह पौधे लगाते समय सांप ने उन्हें डस लिया। उसकी चीख सुन आसपड़ोस लोग उसे बचाने दौड़े और हालत बिगड़ता देख उन्होंने नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज कर लिया। पीड़ित का इलाज अस्पताल में किया जा रहा था। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित अब खतरे के बाहर है। इलाज के बाद उसकी छुट्टी कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.