सीवान, जनवरी 2 -- सीवान। नववर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों ने एक-दूसरे को पौधा भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधा केवल उपहार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी संदेश है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। नववर्ष पर इस अनोखी पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...