प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बिहरिया गांव निवासी मनोज कुमार हरिजन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपने खेत में एक सप्ताह पहले केले का पौधा लगाया था। जिसे 27 जून को गांव के ही कुछ लोगों ने उखाड़कर फेंक दिया। मना करने वह लोग उसकी पत्नी रंजना और मां राम प्यारी देवी को लाठी डंडे से पीटने लगे। मां के सिर पर वार करने से वह गिर गई। वह बचाने दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने राहुल सरोज, अरुण सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.