पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पौधारोपण व जल संचयन अभियान के लिए मेदिनीनगर नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ आद्रा नक्षत्र के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत की। भारत माता चौक स्थित मेवालाल मेमोरियल हॉल में प्रेस वार्ता कर मंगल सिंह ने कहा कि यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। पलामू में जल संकट से निजात के लिए पौधारोपण एवं जल संचयन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का यह चौथा वर्ष है। मंगल सिंह ने कहा कि इस बार 14 हजार फलदार छायादार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों पौधा उपलब्ध करा जाएगा और पौधे का संरक्षण करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। पेड़ प्रकृति का वरदान है इसकी सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। तभी पलामू के लोगों को गर्मी के दिनों में पानी जैसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.