गिरडीह, जुलाई 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के पार्क में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार एवं प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. धर्मेंद्र कुमार वर्मा कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. बलभद्र सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के स्वयंसेवकों ने एक-एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाया। साथ ही उसकी देखरेख का दायित्व भी लिया। कार्यक्रम में स्वयं सेवक प्रिंस कुमार पांडेय, कन्हैया कुमार, सचिन कुमार, सुधांशु कुमार, कौशल सिंह एवं सुनीता टुड्डू उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...