पलामू, अगस्त 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दौरान पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जारी है। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह स्थित मध्य विद्यालय में गुरुवार को शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर पौधारोपण कर झारखंड के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षिका निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा ने पौधारोपण किया। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि दिशोम गुरु ने अनेक कुरीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सफलता पाई थी। साथ ही उन्होंने जल,जंगल व जमीन के संरक्षण के लिए जंगल में रहते हुए संघर्ष का विगुल फूंका था। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.