रिषिकेष, जून 25 -- नगर पालिका परिषद ने पर्यावरण दिवस के तहत बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक छायादार और औषधीय पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। बुधवार को दशहरा मेला ग्राउंड राजीव नगर केशवपुरी में नगर पालिका के कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि नगर पालिका परिषद पर्यावरण बेहतर बनाने और नगर को हरा भरा बनाने के लिए जगह-जगह पौधारोपण अभियान चला रही है। वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए आवश्यक है और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधारोपण एक सामूहिक जिम्मेदारी और सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए और उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पालिका के मुख्य सफाई निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.