पूर्णिया, मई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम उठाते हुए सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए संस्था ने लोगों को मुफ्त पौधे वितरित कर उन्हें एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया है। डॉ. सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए पेड़ लगाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि वायु को शुद्ध करने, जलवायु को संतुलित रखने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...