दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। महारानी कल्याणी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज वर्ष 2026 का कॉलेज परिवार में पहला कार्यदिवस है। आज के दिन हम आह्वान करें कि सभी लोग साल के पहले दिन का आगाज पौधरोपण के साथ करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अपने फार्म हाउस में, खेतों-खलिहानों में व जगह रहने पर दफ्तरों में भी जरूर करें। वृक्ष है तो सांस है, सांस है तो जीवन है। इसीलिए हर जीवन को बचाना हमारी पहली जवाबदेही है। हम अपने नौनिहालों को, अपने हिंदुस्तान के भविष्य को कैसा हिंदुस्तान देकर जाएंगे, यह हम सब पर निर्भर करता है- हरित हिंदुस्तान या प्रदूषित हिंदुस्तान। इसीलिए हमने पहल की है, नव वर्ष का आगाज, करें पौधरोपण के साथ। इ...