लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- वन विभाग वन महोत्सव अभियान में पौधरोपण का महाअभियान चलाएगा। इसमें एक दिन में ही 51 लाख पौधों का रोपण होगा। साथ ही इस बार वन विभाग नदी,तालाबों और पोखरों के पास भी पौधरोपण पर जोर दे रहा है। वन विभाग इस बार जिलेभर में 91 लाख से अधिक पौधे लगाने जा रहा है। जुलाई से ही इसकी शुरुआत भी हो गयी है। नौ जुलाई को महापौधरोपण अभियान भी चलेगा। इसको चुनाव की तर्ज पर हर घंटा मॉनीटर किया जाएगा। पौधरोपण में ऑक्सीजन ज्यादा देने वाले पौधों को लेकर वरीयता दी जा रही है। इनमें सहजन, पीपल, बरगद नीम सहित करीब 36 प्रजातियों के पौधरोपण को लेकर तैयारी की गई है। खीरी जिले का वन विभाग इस बार पीपल बरगद नीम शीशम के पौधों की नर्सरी तैयार की है। इन सबके साथ ही वन विभाग इस बार औषधीय पौधों और फलदार पौधों को लेकर भी पौधरोपण में वरीयता दे रहा है। जिले मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.