सीवान, जनवरी 31 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत विशिस के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को सहुली पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में संकुल संचालक धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षण में शामिल शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों ने सहुली हाई स्कूल परिसर में वृक्ष लगाकर समापन किया ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम सहुली मध्य विद्यालय के अध्यक्ष वार्ड सदस्य जगदीश राम ने किया I जिला से आए प्रशिक्षक गदाघर दास एवं डॉ. संदीप कुमार यादव ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया। तृतीय दिन के सत्र में द्वितीय दिवस के प्रतिवेदन की प्रस्तुती एवं समीक्षा की गई तथा मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर वि...