फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। लंबी जद्दोजहद के बाद वन विभाग को पौधरोपण के लिए जमीन आखिरकार मिल ही गई। राजस्व गांव तेलियानी में ग्राम समाज की 65 बीघा जमीन का मंगलवार को वन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सीमांकन कराया। संयुक्त टीम द्वारा कब्जेदारों को जमीन खाली करवाए जाने की चेतावनी दी गई है, जिससे समय से पौधरोपण करवाया जा सके। पौधरोपण के लिए वन विभाग द्वारा जमीन का चिंहाकन किए जाने के साथ ही जमीन उपलब्ध कराए जाने के लिए लगातार मांग की जा रही थी। लेकिन मंगलवार को इस मांग को उस समय वीराम लग गया जब पौधरोपण के लिए जमीन उपलब्ध हो गई। बताते हैं कि तेलियानी ब्लाक के आदमपुर रोड स्थित राजस्व गांव तेलियानी (नसीरपुर बेलवारा) में ग्राम समाज की जमीन का सीमांकन किया गया। यहां पर ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर गांव के लोगों द्वारा कब्जा कर गेहूं ...