मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 में विज्ञपित धारा 4 एवं धारा-20 वन भूमि के अमलदरामद के संबंध में बैठक आगामी वर्षाकाल- 2026 में प्रस्तावित पौधरोपण महाअभियान के तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने पौधरोपण कार्य में बरती जाने वाली सावधानियों एवं पौधरोपण स्थलों का शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग के लिए कार्ययोजना बनाने का सभी विभागों को निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित विभागों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पौधरोपण के लिए पौधों के चयन, सुरक्षा-व्यवस्था एवं रखरखाव के लिए विशेष प्रयास करने का सभी विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषकों को फलदार एवं इमरती लकड़ी वाली प्रजातियों का पौध वितरण कराने क...