सासाराम, दिसम्बर 10 -- परसथुआ। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगाये गये पौधे बड़े पैमाने पर बर्बाद हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि सरकारी जमीन पर लगाये गये पौधों की कोई देखभाल नहीं करता है, जिसे भेड़-बकरियां चरकर बर्बाद कर रही हैं। समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह, रवि मिश्र, रामाशंकर गुप्त ने वन विभाग से लगाये पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...