अमरोहा, जुलाई 10 -- पौधरोपण महाभियान की सफलता को लेकर लंबे समय से प्रशासनिक स्तर पर की जा रही कवायद का बुधवार को सुखद परिणाम सामने आया। तय लक्ष्य से अधिक पौधरोपण कर जिलेवासियों ने बड़ी मिसाल कायम की। इसके साथ ही पेड़-पौधों संग पर्यावरण के संरक्षण का भी संकल्प लिया। डीएफओ एसपी सिंह के मुताबिक जिले को चालू वर्ष में 38 लाख 46600 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष बुधवार को वृहद पौधरोपण महाभियान के तहत जिलेभर में 39 लाख 95200 पौधे रोपे गए। जिले में लक्ष्य से अधिक पौधरोपण हुआ। वहीं बीते साल जिले में 38 लाख 3129 पौधे रोपे गए थे। गौरतलब है कि डीएम निधि गुप्ता के नेतृत्व में बीते कई दिनों से जिला प्रशासन स्तर पर अभियान की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों संग आम लोगों को भी अभियान में साथ जोड़ने पर जोर दिया जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.