जौनपुर, जुलाई 10 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ बुधवार को जिले में वृहद पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। एक दिन में करीब 55 लाख पौधे लगाकर जनपद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जन ने रिकार्ड बनाने में सहयोग किया। मुख्य कार्यक्रम सुईथाकला में हुआ। यहां जिले के प्रभरी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पौधा लगाया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही चुनौतियां से लड़ना होगा। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। समय पर वर्षा न होना, असमान्य तापमान जैसी समस्याएं प्रकृति के असुंतलन के संकेत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अभी से सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम में पीपल, नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.