बलरामपुर, जुलाई 16 -- जागरूकता सादुल्लाह नगर, संवाददाता। अबुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक पेड माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। घासीपोखरा बाजार स्थित अबुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 'एक पेड माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विद्यालय डायरेक्टर शब्बू रजा एवं प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर पौधरोपण अभियान की ओर लोगों को आकर्षित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.