चंदौली, जुलाई 2 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। नौबतपुर उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को वन विभाग की ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रबंधक जितेंद्र जायसवाल ने 24 पौधो का रोपण किया। मुख्य अतिथि द्वय ने कहा की हमें अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अगर सभी लोग सहयोग करें तो पृथ्वी पर पौधों की कमी नहीं होगी। पौधे जब वृक्ष बन जाते हैं तो हमारे जीवन के लिए काफी उपयोगी होते है। इन वृक्षों से पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखने में मदद मिलती है। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रतिमा जायसवाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी राम प्रकाश मौर्य, छविनाथ त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, पुनीत कुमार, देवकृष्ण तिवारी, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.