शामली, जून 6 -- नगरपालिका की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप के नेतृत्व में शामली रोड पर स्थित नलकूप-1 जलकल संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान कई पौधे रोपे गए। ईओ ने कहा कि पेड़-पौधों का जीवन में खासा महत्व है। इनसे पर्यावरण सुरक्षित रहता है, जिससे हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है। उन्होंने पालिका कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...