कानपुर, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधरोपण भी किया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पौधरोपण व योग पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता अंशित प्रताप सिंह ने छात्रों को योग के इतिहास और लाभ के बारे में जानकारी दी। इसका आयोजन प्रो. कौशल कुमार व प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। छात्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में एनएसएस विवेकानंद इकाई ने प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी की देखरेख में पौधरोपण किया। इस मौके पर डॉ. श्याम मिश्रा, प्रो. वर्षा गुप्ता, डॉ. हिमांशु त्रिवेदी, डॉ. प्रवीण भाई पटेल आदि मौजूद रहे। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.