फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश दिया गया। पौधरोपण कर पर्यावरण को संजोने की शपथ ली गई। विविध संस्थाओं की ओर से पौधरोपण की होड़ सी लगी रही। पटेल पार्क में साइस इंडिया ग्रुप की ओर से पौधे रोपित किए गए। इसमें आम जनमानस ने सहभागिता की। नगर पालिका के ईओ विनोद कुमार भी इस दौरान पहुंचे। उन्होंने प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश दिया। सुरेंद्र पांडेय, नवीन मिश्रा नब्बू, ज्ञानेश अरोरा, लालू सक्सेना आदि ने आम, पीपल, पाकुड़, मौर्यश्री आदि के पौधे रोपित किए। सुबोध शुक्ला, सुमित बुंदेला, दीपक दीक्षित, विजय शुक्ला, गोविंद अवस्थी आदि मौजूद रहे। अकांक्षा समिति की ओर से फतेहगढ़ क्लब में पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आंवले का पौधा रोपित किया। डा. रजनी सरीन ने कहा...