चंदौली, जुलाई 13 -- टांडा कला, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के भलेहटा गाव के किसान मुन्ना सिंह ने शनिवार को हनुमानगढ़ी मन्दिर परिसर भलेहटा में आम के पांच पौधे लगाएं। पौधों का रोपण कर उनका नामकरण किया। पहले पेड़ का नाम देवो के देव महादेव के नाम, दूसरा भगवान राम के नाम, तीसरा उनके परम शिष्य हनुमान जी के नाम और एक पेड़ मॉ के नाम के अलावा पिता के नाम पौधरोपण किया। वही उन्होंने लगाये पेड़ां की रक्षा सुरक्षा संकल्प लिया। साथ कहा कि एक पेड़ हमारे तीन पुश्तों की रक्षा और सुरक्षा करते हैं। हम मानव होकर अगर पेड़ की रक्षा सुरक्षा नही कर सकते तो हमारा जीवन बेकार है। हम आप सभी जनमानस से अपील करते है कि आप देवो के देव महादेव के नाम व प्रभुराम के साथ उनके भक्त के नाम एक पेड़ लगाकर उसकी रक्षा सुरक्षा का संकल्प लें। इस दौरान गोलू सिंह, लालता राम, हनुमान के मन्दिर क...