बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं। मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीनिवासन ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभानी चाहिए। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप मदेरना सहित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...