लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- शनिवार को तहसील लखीमपुर परिसर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने लोक भारती के पदाधिकारियों व पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपे। इस अवसर पर डीएम ने सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि हरिशंकरी वृक्षों का समूह भारतीय संस्कृति, पर्यावरणीय संतुलन और स्वास्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने लोक भारती के प्रयासों और पर्यावरण मित्रों के योगदान की सराहना भी की। पौधारोपण कार्यक्रम में एसडीएम सदर अंजनी कुमार सिंह, प्रांत समरसता प्रमुख डॉ. राम नरेश शर्मा, लोकभारती जिला संयोजक अतुल रस्तोगी, हरिशंकरी अभियान के जिला संयोजक मानवेंद्र सिंह संजय, सह संयोजक राममोहन गुप्त, विशाल सेठ, मयूरी नागर, नगर संयोजक सीमा गुप्ता, अनुश्री गुप्ता, कुमकुम गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.