जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में की। इसमें पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पौधरोपण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाने और अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। गंगा समिति की समीक्षा में गोमती सहित अन्य नदियों की सफाई और पुनरुद्धार योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना। अधिकारियों को प्रदूषण रोकने के ठोस कदम उठाने तथा जनभागीदारी से अभियान तेज करने को कहा। पर्यावरण समिति के तहत अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध और ई-वेस्ट निस्तारण की स्थिति भी देखी। बैठक में अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, डीएफओ ...