मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने शनिवार को मड़िहान व मिर्जापुर वन रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वन क्षेत्र में किए गए पौध रोपण एवं अन्य कार्यों के प्रगति का जायजा लिया। उन्होने अधिकारियों और वन कर्मियों से संवाद किए। कहा कि यह केवल औपचारिक निरीक्षण नहीं है, बल्कि जंगलों में पौधरोपण के दौरान आने वाली समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने का प्रयास है। मड़िहान संवाद के मुताबिक मुख्य वन संरक्षक ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्थानीय मांग के अनुरूप पौधों को उगाने से लेकर वृक्षारोपण को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त स्थलों के चयन और उसकी तैयारी पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अपर खजूरी बांध भी पहुंचे। वहां उन्होंने दुर्लभ प्रजाति के पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.