उन्नाव, फरवरी 12 -- उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी को ही निशाना बना डाला। मोबाइल गेम के जरिए उनके नाबालिग पौत्र को झांसे में लेकर ठगों ने बैंक खाते से लाखों रुपये साफ कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि रिटायर पुलिसकर्मी के खाते से रकम निकलती रही और न कोई ओटीपी आया, न ही कोई अलर्ट मैसेज। सदर कोतवाली क्षेत्र के दरोगाबाग सिविल लाइंस निवासी जयराम पुलिस विभाग से रिटायर हैं। उनकी पेंशन भारतीय स्टेट बैंक की शाहगंज शाखा जनपद उन्नाव में आती है। जयराम के अनुसार, उनका नाबालिग पौत्र आयुष भारती अक्सर उनका मोबाइल लेकर गेम खेलता है। बताया कि गेम खेलते समय मोबाइल स्क्रीन पर 200 रुपये जीतने और उसे विड्रॉ करने का लालच दिया गया। इसके लिए एक मोबाइल नंबर पर यूपीआई भेजकर उसे डिलीट करने को कहा गया। बच्चे ने निर्देशानुसार यूपीआई स्कैनर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.