सिमडेगा, जून 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से पौढ़ शिक्षा ग्रहण कर रही महिलाओं ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की है। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पास करने वाली महिलाओं में अधिकतर सहिया साथी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया आदि महिलाएं शामिल है। अक्षय सिंहा कोचिंग क्लास के संचालक राज आनंद सिंहा ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से कुल 80 से महिलाओं ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में रैना केरकेट्टा, मेर्खा केरकेट्टा, कालमैत कुमारी, सुमित्रा कुमारी, अलका मिश्र, अलका किंडो, गुलनाज खातून, संजना कुमारी, नंदिनी कुमारी, श्रुति सरन शामिल हैं। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.