गोड्डा, जनवरी 9 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पांडुबथान चौक स्थित मटियानी मैदान के पास बुधवार की रात को अज्ञात अपराधियों ने मवेशी कारोबारी पप्पू अंसारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पप्पू अंसारी पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का रहने वाला था। पप्पू मवेशियों की खरीद-बिक्री का काम करता था। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार घटना के समय वह एक पिकअप वैन में सवार था। उसके साथ वैन का चालक और एक अन्य सहयोगी भी था। हालांकि घटना के बाद चालक व सहयोगी मौके से फरार हो बताए जा रहे हैं। दोनों के फरार रहने से मामला रहस्यमय बन गया है। पुलिस को संदेह है कि घटना में दोनों की भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है...