देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पौड़ी से देहरादून आई एक महिला के ऑटो में सफर के दौरान गहने और नगदी चोरी हो गए। दोपहर को ऑटो में सफर किया। शाम को महिला जब घर पहुंची और अपना पर्स चेक किया तो उसमें से नकदी और गहने गायब थे। महिला ने तीन अन्य महिलाओं पर चोरी का शक जताया है, जो उसी ऑटो में सफर कर रही थीं। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि लज्जावती डंगवाल निवासी जागृति विहार फेस-2, बद्रीपुर ने तहरीर दी। बताया कि पांच मार्च को पौड़ी से मैक्स गाड़ी में जोगीवाला चौक पहुंचीं। उन्होंने शहीद दीपक के पास से घर जाने के लिए Rs.50 रुपये में एक ऑटो बुक किया। उनके बैठते ही तीन अज्ञात महिलाएं भी उसी ऑटो में सवार हो गईं। ऑटो चालक ने लज्जावती को उनके घर पर उतार दिया। अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.