देहरादून, फरवरी 20 -- पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पौड़ी दौरे पर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे रांसी मैदान हेलीपैड पहुंचे, जिसके बाद बैडमिंटन कोर्ट (मल्टीपर्पज हॉल) में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के करीब 150 स्टेकहोल्डरों से बजट को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। संवाद कार्यक्रम का संचालन वित्त सचिव दिलीप जावलकर द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...