पौड़ी, नवम्बर 26 -- जिला मुख्यालय में संविधान दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने संविधान की शपथ ली। बुधवार को आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में डीएम स्वाति भदौरिया ने संविधान की महत्ता और उसकी मूल भावना की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि भारत की विविधता, एकता, समानता और न्याय के प्रति हमारी सामूहिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करें, ताकि शासन की सभी योजनाएं और सेवाएं पारदर्शी, समयबद्ध और जनहितकारी रूप में जनता तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.