देहरादून, फरवरी 17 -- पौड़ी। लोक निर्माण मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के लंबे खींचते कार्य बहिष्कार की वजह से अब विभागीय कामकाज प्रभावित होने लगा है। लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मी बीती 9 फरवरी से जिले के विभिन्न डिविजनों में कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। वहीं कुछ कार्मिक राजधानी देहरादून में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए भी जिले से गए है। पौड़ी में मंगलवार को निर्माण खंड, प्रांतीय खंड सहित पाबौ डिवीजन में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और मांगों को लेकर अविलंब कदम उठाने की बात कही। श्रीनगर खंड के अध्यक्ष राहुल रावत ने बताया है कि एसोसिएशन पारस्पारिक तबादलों से लेकर पदोन्नति की मांग कर रहे है। लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठ पाया है। जिसके कारण यह कार्य बहिष्कार भी लंबा खींच रहा है। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लंबे समय से इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.