पौड़ी, नवम्बर 5 -- सतपुली थानाक्षेत्र में एक युवक की गुमशुदगी में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की थी। जांच के दौरान ही मृतक का नर कंकाल भी पुलिस ने बरामद किया था। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि बीते 23 सितंबर को असवालस्यूं निवासी अरुण कुमार बडोला ने सतपुली थाने में शिकायत दर्ज करवाई की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि दो युवकों ने उसके भाई विमल चन्द्र बडोला को फोन पर डराकर, धमकाकर व बहला-फुसलाकर सतपुली बुलाया, जिसके बाद से वह लापता हो गया। बताया कि पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच के दौरान सतपुली के उखलेत से गुमशुदा विमल बडोला का नर कंकाल बरामद हुआ। जांच में पता चला कि युवक ने आत्महत्या की। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.