देहरादून, जनवरी 28 -- पौड़ी। बुधवार को पूरे चार दिन बाद बैंक खुले तो लोगों ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले बैंकों में कामकाज शुक्रवार को ही हो पाया था। इसके बाद सोमवार तक के लिए बैंक बंद हो गए थे। मंगलवार को भी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्ववान पर राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। यूनियंस बैंकों में कामकाज अन्य कॉपरेटिव संस्थानों की भांति 5 दिवसीय करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल में एसबीआई सहित पीएनबी जैसे बड़े बैंक भी शामिल रहे। बुधवार को इन सभी बैंकों में काम काज शुरू हो पाया। बैंकों के खुलने से बुधवार को खाताधारकों की भीड़ भी देखने को मिली। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...