पौड़ी, मार्च 16 -- पैडलस्यूं पटटी के कमेड़ा गांव में समलौण आंदोलन द्वारा फूलदेई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को फूलदेई पर्व का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निरंकार देवता के मंदिर में जाकर डो॑र थाली बजाकर की गई, इसके बाद बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। निरंकार देवता में बच्चों ने फूल चढ़ाकर गांव की सभी देहरियों में जाकर फूल चढ़ाएं और गांव के लोगों ने उनका स्वागत कर गुड़ और दक्षिणा भेंट करते हुए गांव की खुशहाली एवं हरियाली की मंगलमय कामना की। इस दौरान समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी मंमगांई ने कहा कि गांव में लगातार पलायन होने के चलते बच्चों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है, जिससे यह पर्व संकट की घड़ी मे आ चुका है। कहा कि आप जैसे बच्चे इस परंपरा को बचा के रखे है। तीलू रौतेली पुरस्कार से स...