पौड़ी, नवम्बर 13 -- अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को समय पर मानदेय नहीं मिलने से नाराज होकर कार्यबहिष्कार गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रखा। इस दौरान पर्यावरणमित्रो ने नगरपालिका कार्यालय में तालेबंदी कर प्रदर्शन किया। पर्यावरणमित्रों की नगरपालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के साथ भी वार्ता विफल हो गई। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि जल्द समस्याएं हल नहीं होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा। गुरुवार को नगरपालिका के पर्यावरणमित्रो ने कार्यबहिष्कार करते हुए पालिका कार्यालय में तालेबंदी कर दी। तालेबंदी के बाद पर्यावरण मित्रों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नगरपालिका में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय महीने की 15 से 20 तारीख तक आता है, जिससे आउटसोर्स स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.