पौड़ी, मई 4 -- मंडल मुख्यालय में जल्द ही रजत जयंती पार्क बनकर तैयार होगा। जिसको लेकर पौड़ी में लंबे समय से कवायद चल रही थी। जिसे अब मुकाम मिल गया है। नगर पालिका पौड़ी प्रशासन को रजत जयंती पार्क बनाए जाने के लिए भूमि मिल गई है। जहां एक करोड़ की लागत से जल्द ही एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। वन पंचायत पौड़ी/कांडई ने पालिका प्रशासन को सशर्त 10 नाली भूमि प्रदान की गई है। जिस पर वन पंचायत के प्रतिनिधि मंडल व पालिका प्रशासन की बैठक में अंतिम निर्णय लिया गया। ईओ नगर पालिका पौड़ी एसपी जोशी ने कहा कि पौड़ी के विकास में रजत जयंती पार्क मील का पत्थर साबित होगा। नगर पालिका पौड़ी में वन पंचायत पौड़ी/कांडई के प्रतिनिधि मंडल व पालिका प्रशासन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें रजत जयंती पार्क को लेकर हर पहलु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.