पौड़ी, मार्च 24 -- तहसील पौड़ी के ग्राम प्रहरियों ने पिछले 18 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना दिया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों ने एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही बकाया मानदेय व न्यूनतम वेतन 18 हजार देने की मांग उठाई। सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर हेमवतीन नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना देते हुए ग्राम प्रहरी संगठन के संयोजक मकान सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि ने कहा कि उन्हें मात्र 2 हजार मानदेय दिया जाता है लेकिन बीते 18 महीनें से मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिकी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। धरने में सीटू के जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल ने कहा कि पिछले 18 महीने से ग्राम प्रहरियों को मानदेय नहीं मिलना अन्याय है। कहा कि उन्हें जल्द बकाया भुगतान व 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.