पौड़ी, जून 18 -- जिला मुख्यालय पौड़ी का पूल्ड हाउस स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नए कलेवर में नजर आ रहा है। यहां बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप संसाधन जुटाए गए हैं। अब यह एक स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र में रूप में तैयार हो गया है। कक्षा-कक्षों में बाल मनोभावों के अनुरूप आकर्षक पेंटिंग, डिजीटल उपकरणों के साथ ही खेलने की विभिन्न सामाग्री की भी व्यवस्था की गई है। जिले की अन्य आंगबाड़ी केंद्रों को भी धीरे-धीरे इसी तरह से संसाधनों से लैस किया जाएगा ताकि इन केंद्रों पर बच्चों की संख्या में इजाफा हो सके। इससे पहले इस केंद्र की हालत बेहद खराब थी और यहां बच्चों के अनुकूल वातावरण नहीं था। इस वजह से अभिभावक भी अपने बच्चों को भेजने में भी हिचकिचा रहे थे। इसे देखते हुए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास महकमे ने इस केंद्र का सौंदर्यीकरण किया। इसमें योअर्स ह्यूमनली संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.