पौड़ी, सितम्बर 15 -- मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट पार्क की भूमि मामले में सोमवार को पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। सोमवार को कांग्रेस दफ्तर से कलक्ट्रेट तक कांग्रेस ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट के बाहर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार ने मसूरी में यह जमीन औने पौने दामों में दे दी। कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है और लिहाजा इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि वास्तिक स्थिति का पता चल सके। कांग्रेसियों ने इस दौरान जहां प्रदेश सरकार का पुलता फूंका वहीं बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के विरोध में नारेबाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.