अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोड़ा। स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अल्मोड़ा को हरा पौड़ी प्रतियोगिता का चैंपियन बना। समापन पर विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। खेल विभाग की ओर से हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा व पौड़ी के बीच हुआ। अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। सुजल कुमार ने सर्वाधिक 57 रन और पारस ने 46 रन बनाए। पौड़ी की ओर से रोहन व अरिन्दम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पौड़ी की टीम ने 16 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और चैंपियनशिप हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.