देहरादून, जनवरी 28 -- पौड़ी। डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने स्वास्थ्य महकमे की समीक्षा करते हुए आमजन को घर के निकटस्थ अस्पतालों में अधिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि 108 एंबूलेंस सेवाओं के साथ ही विभागीय एंबूलेंस को निःशुल्क भेजा जाए। डीएम ने कहा कि एम्बूलेंसों की लॉग बुक मेंटेन हो। डीएम ने विभिन्न सुविधाओं के लिए 33.60 लाख स्वीकृति भी दी। टीबी और पैथोलॉजी जांच की समीक्षा करते हुए पीएचसी में निर्धारित सभी आवश्यक हेल्थ टेस्ट नियमित रूप से किए जाने और इनकी सूची केंद्रों पर चस्पा करने को भी कहा। अल्ट्रासाउंड व्यवस्थाओं के लिए तकनीशियनों को नियुक्त किया जाए। खराब अल्ट्रासाउंड मशीनों की मरम्मत के लिए बजट की स्वीकृत भी दी। डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को घर के पास स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड सुविधा मिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.