पौड़ी, जून 27 -- जिला अस्पताल पौड़ी में मरीजों के लिए एक और अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गई। अस्पताल के ईएनटी विभाग में अब वीडियो एंडोस्कोपी जांच की से मरीजों को देखा जा रहा है। इस तकनीक की मदद से कान, नाक और गले की बीमारियों वाले मरीजों को देखने में काफी आसानी हो रही है और स्क्रीन पर बीमारी को लेकर साफ देखा जा सकता है। जिला अस्पताल के ईनएनटी सर्जन डॉ. सोनाली जोशी और अश्वनी चौहान ने बताया कि इस उपकरण की मदद से कान के पर्दे की स्थिति, संक्रमण, फंगल इंफेक्शन, नाक में रुकावट या मांस का उभार (पोलिप्स), गले की सूजन और वोकल कॉर्ड्स में गड़बड़ी की सटीक जांच करने में मदद मिलत जाती है। साथ ही, कान और नाक की सफाई भी दूरबीन की निगरानी से की जा सकती है। जिससे यह प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि यह सुविधा मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.