पौड़ी, अक्टूबर 6 -- पौड़ी जिले में बारिश और अतिवृष्टि से खेती को हुए नुकसान का मुआवजा 1915 किसानों को दिया गया है। जिले में सड़कों के साथ ही खेती को भी काफी नुकसान आपदा में हो गया था। सैंजी सहित अन्य गांवों में आई आपदा के कारण इस बार किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी। बारिश के साथ आए भारी मलबे से या खेत पट गए थे या फिर तेज बहाव की वजह से खेत ही बह गए थे। ऐसे में इस बार किसानों के हाथ मंडुवा व धान नहीं आया और नुकसान झेलना पड़ा। आपदा के बाद इसका भी आंकलन किया गया था। जिले के पाबौ, थलीसैंण, कोट , कल्जीखाल मं किसानों की खेती को नुकसान हो गया था। बीती 6 अगस्त को आई आपदा के चपेट में खेती के भी आने के बाद कृषि और राजस्व विभागों ने नुकसान का आंकलन किया था। जिले में करीब 39.96 हेक्टेअर रकबा आपदा से प्रभावित हुआ है। मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी डॉ वीकेएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.