पौड़ी, अगस्त 20 -- पदोन्नति और वार्षिक तबादलों सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की चॉक डाउन हड़ताल पौड़ी में बुधवार को भी रही। शिक्षकों की चॉक डाउन हड़ताल की वजह से जिले की करीब तीन सौ से अधिक स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर संघ के पदाधिकारियों ने का कहना है कि जब तक संघ की मांगों को लेकर कोई सटीक कदम नहीं उठता तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा और इसके लिए संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा भी बनाई है। अपनी मांगों को लेकर सोमवार से शिक्षक लामबंद हैं। बुधवार को भी शिक्षकों ने चॉकडाउन हड़ताल रखी। संघ के मंडलीय मंत्री डॉ हेमंत पैन्यूली ने सचिव शिक्षा के पत्र को लेकर जिसमें शिक्षक आंदोलन नहीं कर सकते हैं को लेकर कहा है कि इससे अच्छा होता है कि शासन शिक्षकों की समस्या को हल करने संबंधी पत्राच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.